हरियाणा |
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला का जन्मदिन सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इनेलो के युवा प्रधान महासचिवडॉ. नवीन नैन भालसी ने अपने निज आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किया और चौधरी अभय सिंह चौटाला के राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
डॉ. नवीन नैन भालसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला आज के समय में ऐसे निर्भय नेता हैं, जो सरकार की किसान विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की बात करने में चौधरी अभय सिंह चौटाला का कोई सानी नहीं है।
उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लेकर आई और देशभर में किसानों का विरोध शुरू हुआ, तब करीब 13 महीने तक चले आंदोलन के दौरान चौधरी अभय सिंह चौटाला हर मौसम में किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहे। उस समय हरियाणा की राजनीति में वे एकमात्र विधायक थे, जिन्होंने किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देकर एक मिसाल कायम की। डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बाद किसानों के लिए इस तरह का त्याग चौधरी अभय सिंह चौटाला ने किया।
🧑🤝🧑 समाज के प्रति भी मजबूत प्रतिबद्धता
डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि चौधरी अभय सिंह चौटाला जाट समाज के अग्रणी नेताओं में से हैं और हर परिस्थिति में समाज के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने रोहतक के जसिया गांव का एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि वहां एक शिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए जब उनसे 50 लाख रुपये के सहयोग की अपेक्षा की गई, तो उन्होंने 50 लाख की जगह एक करोड़ रुपये देने की वचनबद्धता जताई। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
✊ 20 फरवरी को पंचकूला में आंदोलन
डॉ. नवीन नैन भालसी ने वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को मौजूदा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है, जो बुजुर्गों के सम्मान के साथ अन्याय है। इसी मुद्दे पर चौधरी अभय सिंह चौटाला के आह्वान पर 20 फरवरी को पंचकूला में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि चौधरी अभय सिंह चौटाला की मजबूत आवाज़ से सरकार को यह फैसला वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
🗣️ देश को चाहिए “अभय” नेता
डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति को चौधरी अभय सिंह चौटाला जैसे निर्भय और जनहितैषी नेताओं की जरूरत है, जो किसान, मजदूर और आम समाज की आवाज़ को संसद और विधानसभा तक मजबूती से पहुंचा सकें।
