Spread the love

करनाल | फुसगढ़
By Ritik Madad

करनाल के फुसगढ़ इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ब्यूटी पार्लर और उसके ऊपर बने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गोलियों की आवाज गूंजने से आसपास के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाश पहले ब्यूटी पार्लर के सामने रुके और इसके बाद ऊपर बने मकान की ओर भी गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार और मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिस मकान को निशाना बनाया गया, वह बलकार लाठर का है। बलकार पिछले करीब तीन वर्षों से विदेश में रह रहा है, जबकि उसके परिवार के सदस्य गांव में ही रहते हैं। नीचे की दुकान को ब्यूटी पार्लर के रूप में किराये पर दिया गया है।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी पुरानी रंजिश या फिरौती से जुड़ा कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फायरिंग करने वाले शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं और रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

By Ritik Madad

Ritik, Crime Editor at Roj Nyari Baat. Local crime, law & order se judi khabron par focus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *