करनाल। दिनांक 26 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह सेवा कार्यक्रम संस्थान के कार्यालय पाराशर हेल्थ क्लीनिक, करन विहार, करनाल में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एक दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल, दूसरी दिव्यांग महिला को व्हील चेयर, जबकि दो गरीब व जरूरतमंद बुजुर्गों को दोनों कानों की श्रवण मशीनें प्रदान की गईं।
लाभार्थियों का विवरण
श्रीमती प्रभजोत कौर, निवासी ग्राम बांसा, करनाल — ट्राई साइकिल
श्रीमती श्री देवी, निवासी ग्राम गोंडर, करनाल — व्हील चेयर
श्री लखपत राय, निवासी दादूपुर रोडान, करनाल — दोनों कानों की मशीन
श्री मनोहर लाल, निवासी सेक्टर-4, करनाल — दोनों कानों की मशीन
दानदाताओं का सराहनीय सहयोग
यह सभी सहायक उपकरण आदरणीय श्री सुरेश राखा जी (बिजनेसमैन, करन विहार, सेक्टर-9),
डाइटीशियन मैडम प्रीति बाहेती (पत्नी श्री रितेश बाहेती, सेक्टर-8),
श्री प्रवीन पुरुथि जी (सेक्टर-7),
श्री शाम लाल शर्मा जी (सेक्टर-7)
एवं नारायण सेवा संस्थान, करनाल द्वारा भेजे गए सहयोग से निःशुल्क भेंट किए गए।
नारायण सेवा संस्थान परिवार की ओर से सभी दानी सज्जनों का कोटि-कोटि आभार, साधुवाद एवं हृदय से धन्यवाद प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस सेवा कार्यक्रम में श्री रमेश सचदेवा (असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर),
श्री शुभकरण शर्मा (संरक्षक),
श्री सुरेश मदान (सचिव),
श्री इन्द्र खुराना (सह-सचिव),
श्री अशोक दुआ (कैशियर),
श्री अशोक धवन (सदस्य),
एडवोकेट अशोक अग्रवाल,
श्री परवीन गुप्ता, श्री ओमी रावत, श्री विशाल गुप्ता, श्री अनुज,
श्री नरेंद्र गोयल, श्री दीपक, श्री अजीत, श्री ओम प्रकाश पुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नारायण सेवा संस्थान ने आमजन से अपील की कि आप भी इस सेवा मुहिम से जुड़कर दिव्यांग बंधुओं के जीवन में खुशियां ला सकते हैं।
जय नारायण 🙏💐

