Spread the love

करनाल (हरियाणा): हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति और जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी पोते ने अपने ही 80 वर्षीय बुजुर्ग दादा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम, सीआईए (CIA) और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।

जमीनी रंजिश में पोते ने बरसाईं गोलियां

मृतक बुजुर्ग की पहचान 75-80 वर्षीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर अंदरूनी विवाद चल रहा था। मृतक की बेटी नारो ने बताया कि उनके भतीजे यानी दर्शन के पोते सोनू ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। सोनू ने अपने दादा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

वारदात के 10 मिनट के भीतर पहुंची पुलिस, मिले खोखे

घटना की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस के डीएसपी सतीश गौतम महज 10 मिनट के भीतर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल (खोखे) बरामद हुए हैं। पुलिस की टीमें गांव और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।डीएसपी सतीश गौतम का बयान: “यह परिवार का आपसी और अंदरूनी जमीनी विवाद लग रहा है। शुरुआती जांच में पोते सोनू का नाम सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग को कितनी गोलियां लगी हैं। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही

By Ritik Madad

Ritik, Crime Editor at Roj Nyari Baat. Local crime, law & order se judi khabron par focus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *